Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बनभूलपुरा दंगे को लेकर मेयर गजराज बिष्ट का बड़ा बयान, रेलवे अतिक्रमण मामले में पीएम आवास योजना से वंचित करने की मांग(वीडियो)

हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा में हुए दंगे को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि दंगे में शामिल लोगों को रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा दंगाइयों ने पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और मीडिया से जुड़े लोगों के साथ मारपीट की थी और शहर की फिजा को खराब करने का काम किया है,ऐसे में उन्हें किसी भी सरकारी योजना का फायदा नहीं मिलना चाहिए।
मेयर गजराज बिष्ट ने यह भी कहा कि ऐसे दंगाइयों को हल्द्वानी में रहने दिया जाए या नहीं, इस पर भी प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]