Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: दो आरोग्य मंदिरों का मेयर एवं नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ, 10 खोलने की योजना

हल्द्वानी नगर निगम द्वारा शहरवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आरोग्य मंदिर की शुरुआत की गई है। नगर निगम क्षेत्र में आज दो स्थानों पर आरोग्य मंदिरों का विधिवत शुभारंभ मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने किया। आरोग्य मंदिरों का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि आगामी समय में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कुल 10 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे, जहां डॉक्टरों और उनकी टीम द्वारा लोगों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आमजन को समय पर उपचार मिल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]