Connect with us

उत्तराखण्ड

‘मधुली हिट दगड़ा’ उत्तराखंडी लोकगीत के बाद अब अंकित और इंदर का आया यह नया गाना…

‘मधुली हिट दगड़ा’ गाने से पूरे उत्तराखंड में धूम मचाने वाले अंकित खुल्बे अब अपने नए गाने को लांच करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अंकित खुल्बे ने इस बार ‘पैक बनें दे’ के नाम से एक गाना तैयार किया है, जिसमें उनके साथ उत्तराखंडी लोक गायक इंदर आर्य ने साथ निभाया है।

इस गाने की शूटिंग उत्तराखण्ड के बागेश्वर की सुंदर वादियों में की गई है, हल्द्वानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोक कलाकार एवं गायक अंकित खुल्बे और उनके गाने की मुख्य अभिनेत्री नेहा मेहता समेत अन्य किरदारों ने लोकगीत के बोल पर गहनता से चर्चा की, उन्होंने बताया कि यह गाने को मुख्य रूप से हमारी आने वाली नई पीढ़ी को नशे से दूर रहने के साथ ही नशे के चलते होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक रहने के लिए बनाया गया है।

अंकित खुल्बे ने बताया कि हमारी उत्तराखण्ड की संस्कृति और युवाओं को नशे से बचाने के लिए उत्तराखंडी लोकगीत प्रेरित करने का कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]