Connect with us

अलर्ट

उत्तराखण्ड- देखते ही देखते नदी में बहने लगी लग्जरी कार, कार सवार समेत अन्य लोगों ने ऐसे बचाई जान।

जनपद में हो रही भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं, वही रामनगर क्षेत्र के क्यारी में चंबल नाले में आज एक फॉर्च्यूनर कार नाले में बह गई तो उसमें सवार सभी लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं दूसरी तरफ रामनगर-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर सिद्ध मंदिर के पास एक स्विफ्ट कार भी अपने नियंत्रण खोकर नाले में गिर गई और देखते ही देखते बरसाती नाले में बहने को लगी, गनीमत यह रही कि नाले के पास लगा हुआ एंगल में स्विफ्ट कार अटक गई।

जिसमें कार सवार समेत दो लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर बचा लिया गया, लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, बावजूद उसके लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने वाहन बरसाती नालों में ले कर जाने को आतुर है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जबकि पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों को कड़ी हिदायत दी गई है, कि नदी-नाले और खासकर बरसाती रपटों पर अपने वाहन ना लेकर जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]