Connect with us

उत्तराखण्ड

सीसीटीवी में कैद हुआ लाइव दिल दहला देने वाला सड़क हादसा…

सिविल लाइन रुड़की कोतवाली क्षेत्र मैं देर रात दो बाइक सवारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, वही इस घटना के बाद से ही मृतक व्यक्ति के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही इस हादसे का पूरा घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बता दें कि रुड़की के अंबर तालाब मोहल्ला निवासी वसीम नामक एक व्यक्ति शेरपुर गांव स्थित फ्लिपकार्ट में कार्यरत था सोमवार की देर रात छुट्टी कर अपने घर जा रहा था।

जैसे ही वसीम शेरपुर पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई, जिसके बाद बाइक पर सवार वसीम नीचे गिर गया, जिसके बाद सामने से आ रही एक यूपी रोडवेज की बस ने वसीम को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया, साथ ही मृतक वसीम के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वसीम के परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि जिस जगह ये हादसा हुआ वहां से कुछ ही कदमों की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]