Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं : आँचल दुग्ध संघ ने 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चेक…

आँचल दुग्ध संघ ने 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और दुग्ध समितियों से जुड़े कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय देते हुए 20 लाभार्थियों को 2 लाख 98 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ के प्रशासनिक भवन कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में लाभार्थियों को सहायता राशि के चैक वितरित किए गये

आर्थिक सहायता उन लोगों को दी गई, जो आकस्मिक घटनाओं, गंभीर बीमारी अथवा पशुधन की क्षति जैसी विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। गौशाला में भीषण अग्निकांड के चलते 10 पशुओं की मृत्यु, गुलदार के हमले तथा अन्य कारणों से पशुओं की मौत से प्रभावित पशुपालकों को राहत राशि दी गई। इसके अलावा गंभीर बीमारी से जूझ रहे सात दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

संघ की ओर से लाभार्थियों को 25 हजार, 21 हजार, 15 हजार, 12 हजार तथा 10 हजार रुपये के चैक वितरित किए गये सहायता राशि पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। कई परिवारों ने कहा कि कठिन समय में मिली यह मदद उनके लिए बड़ी राहत और सहारा साबित होगी। लाभार्थियों ने इस सहयोग के लिए अध्यक्ष मुकेश बोरा एवं आँचल दुग्ध संघ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आँचल दुग्ध संघ अपने दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और दुग्ध समितियों से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के प्रति पूरी सजगता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक घटना, बीमारी या नुकसान की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाना संघ की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी संघ हर जरूरतमंद के साथ सहयोग और संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी प्रबंधक उमेश पठानी, पी एंड आई सुभाष बाबू, प्रभारी एफओ शांति कोरंगा, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, प्रभारी अभियंत्रण राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक, पशुपालक, दुग्ध समिति के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]