Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: आवास विकास-सुभाष नगर के भवन यथास्थिति में रहेंगे: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत

हल्द्वानी: आवास विकास सुभाष नगर क्षेत्र में नाला चौड़ीकरण को लेकर उपजे विवाद के बीच मंगलवार को क्षेत्र के दर्जनों निवासी नैनीताल पहुंचे और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने अपने मकानों को तोड़े जाने की आशंका जाहिर करते हुए अपनी समस्याएं आयुक्त के समक्ष रखीं।जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की बात सुनने के बाद कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट किया कि नाला चौड़ीकरण की प्रक्रिया में किसी भी वैध भवन को नहीं तोड़ा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की जनभावनाओं का सम्मान किया जाएगा और सभी भवन यथास्थिति में रखे जाएंगे।हालांकि आयुक्त ने यह भी कहा कि यदि नाले पर अवैध अतिक्रमण किया गया है तो उसकी जांच जरूर की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी कार्रवाई से पहले विस्तृत सर्वे किया जाए और सभी पक्षों की सुनवाई सुनिश्चित हो।कुमाऊं आयुक्त से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और दीपक रावत का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में हेमा भट्ट, मधुकर बनौला, धीरज जोशी, बृजेश बिष्ट, गोपाल भट्ट, हरीश पांडे सहित कई स्थानीय निवासी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]