उत्तराखण्ड
केदारनाथ : बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं,सुलभ दर्शनों एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में की बातचीत…
आज बद्रीनाथ धाम से यात्रा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के उपरांत केदारनाथ धाम पहुँचा।इस दौरान मुख्य कार्याधिकारी (CEO) बीकेटीसी के साथ स्थलीय निरक्षण किया,बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु कतार में लगे देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं,सुलभ दर्शनों एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
श्रद्धालुओं से संवाद के दौरान उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं एवं बीकेटीसी द्वारा किए गए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की।यह हमारे लिए प्रेरणा है कि हम श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराएँ।में बाबा केदारनाथ जी और भगवान बदरीविशाल जी की तीर्थयात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों की आस्वस्त करता हूँ कि धामों में सुलभ दर्शनों हेतु किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हैं,कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन हो रहे हैं।
इस अवसर पर धाम में जिला प्रशासन द्वारा प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ धाम अभियान के अंतर्गत यात्रियों को जागरूक भी किया गया।हम सभी का संकल्प है कि बाबा केदार की पावन नगरी को स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखें।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सहित श्री बद्रीकेदार मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
आप सभी से आग्रह है कि धाम की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें।





