Connect with us

इलेक्शन 2022

चुनाव से पहले भाजपा नेता भुवन भट्ट को मिली यह अहम जिम्मेदारी…

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा बेहद गंभीर नजर आ रही है ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी देकर भाजपा ने अपनी रणनीति को साफ स्पष्ट कर दिया है कि कार्यकर्ताओं के सहारे ही भाजपा 2022 विधानसभा चुनाव फतेह करेगी इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने पार्टी के मजबूत स्तंभ एवं भाजपा नेता भुवन भट्ट को हल्द्वानी पश्चिम मंडल के मीडिया संपर्क विभाग का संयोजक बनाया है, इससे पहले भाजपा नेता भुवन भट्ट भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के पद पर भी काम कर चुके हैं,

वही भुवन भट्ट सामाजिक क्षेत्र में भी हर जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते रहते हैं, पहाड़ की संस्कृति को बचाने के लिए भुवन भट्ट द्वारा जगनाथ घरोहर समिति के भी गठन किया गया है, जिसके वह अध्यक्ष भी है, भुवन भट्ट की ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए उनको पश्चिमी मंडल के मीडिया संपर्क विभाग का संयोजक बनाया गया है वहीं जिम्मेदारी मिलने के बाद भुवन भट्ट ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट का धन्यवाद अदा किया और कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इस जिम्मेदारी को निभाएंगे और 2022 में उनके क्षेत्र से भाजपा की जीत हो इसके लिये हर संभव प्रयास करेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]