Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अतिक्रमित रेलवे भूमि का हाई प्रोफाइल सर्वे में वन विभाग और रेलवे के अभिलेखों का इंतजार…

Haldwani news हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे के अतिक्रमण का मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद जहां अब 7 फरवरी को सुनवाई होनी है तो वहीं दूसरी तरफ सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर रेलवे, वन विभाग और राजस्व विभाग की भूमि का सर्वे किया जा रहा है।

पिछले एक सप्ताह से प्रशासन, रेलवे और वन विभाग आधुनिक डीजीपीएस तकनीक से क्षेत्र का सर्वे कर रहा है। एसडीएम मनीष कुमार का कहना है कि सर्वे कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है क्योंकि इसमें वन विभाग और रेलवे के कुछ और अभिलेखों की जरूरत है, साथ ही उन्होंने कहा कि पहले सर्वे और सीमांकन केवल कंपास की मदद से होता था और अब डीजीपीएस तकनीक से जीपीएस लोकेशन लेकर सटीक सीमांकन किया जा रहा है। जिससे कि किसी तरह की कमी ना रहे और इस सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद यह रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]