Connect with us

उत्तराखण्ड

पहले होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, फिर वीडियो कर दी वायरल, अब युवती लगा रही ये गुहार…

युवती को होटल में बुलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कया और अश्लील वीडियो बना ली। युवती का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। जब युवती ने मना किया तो उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुुताबिक झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शिकायत देकर बताया कि वह आकाश कश्यप निवासी लतीफपुर दूर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश से फोन पर बातचीत करती थी। युवती का आरोप है कि आरोपी आकाश ने उसे 17 मार्च को हरिद्वार बस अड्डे पर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद आरोपी उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। जब युवती ने आरोपी को मना किया तो आरोपी ने 27 जुलाई को उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद युवती को इसका पता चला तो वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]