Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पत्रकार राजीव चावला पर मुकदमें के मामले में राज्य भर के पत्रकारों में आक्रोश, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर के पत्रकार राजीव चावला समेत अन्य दो पत्रकारों के खिलाफ प्रीपेड मीटर गोदाम से संबंधित खबर प्रकाशित करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद राज्य भर के पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को ज्ञापन सौंपकर इस कार्रवाई की निंदा की है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं।इस मामले में पत्रकारों का समर्थन करते हुए विभिन्न संगठनों ने एकजुटता दिखाई है और सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई वापस नहीं ली गई, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस घटना से राज्य में प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]