Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बाघ के हमले में युवक की मृत्यु के मामले में एसएसपी मंजुनाथ ने मोर्चरी पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना…

तल्लीताल क्षेत्र में बाघ के हमले से युवक की मृत्यु, SSP नैनीताल ने मोर्चरी पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

आज दिनांक 24.04.2026 को थाना तल्लीताल में ग्राम भद्मुनी, ज्योलीकोट क्षेत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई कि कमल सिंह बिष्ट पुत्र इन्दर सिंह बिष्ट, निवासी भद्युनी पोस्ट काठगोदाम, थाना तल्लीताल, नैनीताल, उम्र लगभग 32 वर्ष, को दिनांक 23.04.2026 की रात्रि में बाघ द्वारा शिकार बना लिया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/अन्य कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम हेतु सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजा गया।

घटना के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी मोर्चरी पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले तथा गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुःख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की तथा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

एसएसपी नैनीताल द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र में गश्त एवं सतर्कता बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी सतर्क रहने एवं आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]