Connect with us

उत्तराखण्ड

बेतालघाट स्टोन क्रेशर विवाद में पुलिस ने की कार्यवाई, एक व्यक्ति देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार, जांच जारी…

नैनीताल- बेतालघाट में स्टोन क्रेशर को कुछ बदमाशों द्वारा हथियारों के दम पर कब्जा किए जाने के मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आज स्टोन क्रेशर में कार्रवाई करते हुए, स्टोन क्रेशर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ताला लगा दिया है। वही क्रेशर परिसर व कार्यालय में चैकिंग के दौरान पुलिस को अवैध देसी तमंचा बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने स्टोन क्रेशर में काम करने वाले कुछ लोगो को इस संबंध में पूछताछ के लिए बेतालघाट थाने लायी थी।

हम आपको बता दें कि 6 अक्टूबर को बेतालघाट के एक स्टोन क्रेशर में उधम सिंह नगर के कुछ बदमाशों द्वारा हथियार के दम पर कब्जा किए जाने की शिकायत एसएसपी नैनीताल के कार्यालय में की गई थी, इसके बाद आज पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बेतालघाट थाना पुलिस ने स्टोन क्रेशर में पहुँचकर चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान पुलिस को ₹60000 से अधिक की रकम मिली, जिसे वहां के लॉकर में सुरक्षित रखा गया है, तो वही पुलिस को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा भी बरामद हुआ।

ऐसे में पुलिस ने स्टोन क्रेशर में काम करने वाले कुछ लोगों को इस संबंध में गिरफ्तार भी किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, साथ ही इस संबंध में पुलिस ने अवैध असला रखे जाने के मामले में मुकदमा भी दर्ज किया है, वही इस मामले में, सीओ भवाली भूपेंद्र धोनी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है, जिसके बाद पुलिस ने स्टोन क्रेशर में जाकर चेकिंग की थी जिस दौरान पुलिस को एक व्यक्ति के पास से अवैध देसी तमंचा मिला जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं अवैध कब्जे की बात पर सीओ भूपेन्द्र धोनी ने कहा कि पीड़ित पक्ष ने हल्द्वानी के एक व्यवसाई से लीज पर स्टोन क्रेशर लिया हुआ है, ऐसे में असल मालिक और लीज पर काम करने वाले पीड़ित पक्ष को बैठाकर बातचीत की जाएगी। साथ ही लीज एग्रीमेंट को भी देखा जाएगा, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी, किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]