Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: “छतरी होगी तो पढ़ाई नहीं छूटेगी” डॉ. संतोष मिश्र की अपील पर जनसहयोग का आह्वान

हल्द्वानी: उत्तराखंड में बरसात के मौसम में स्कूल जाने वाले बच्चों को भीगने से रोकने और उनकी शिक्षा को सतत बनाए रखने के उद्देश्य से “छतरी होगी तो पढ़ाई नहीं छूटेगी” अभियान की शुरुआत की गई है। समाजसेवी डॉ. संतोष मिश्र ने एक भावनात्मक अपील करते हुए सक्षम नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया है कि वे अपने आसपास के विद्यालयों में बच्चों को छतरियाँ वितरित करें।

डॉ. मिश्र ने कहा, “कई बच्चे सिर्फ इस डर से स्कूल नहीं जा पाते कि वे भीग कर बीमार पड़ सकते हैं। यह छोटी सी छतरी न केवल उन्हें बारिश से बचाएगी, बल्कि उनके सपनों को भी भीगने से रोक पाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाज मिलकर एकजुट हो, तो इस छोटे-से प्रयास से भी बड़े बदलाव संभव हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि इस अभियान को साझा करें, पोस्ट करें और ज़रूरतमंद बच्चों तक छतरियाँ पहुँचाएं।

इस अभियान का उद्देश्य है कि बारिश शिक्षा में बाधा न बने और हर बच्चा बिना रुके स्कूल जा सके। जन-सहयोग से यह पहल एक जनांदोलन बन सकती है। साझा करें, जुड़ें और किसी बच्चे के मुस्कान की वजह बनें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]