Connect with us

उत्तराखण्ड

पति करता रहा सालों से दुराचार, और पत्नी दे रही अब जान से मारने की धमकी…

महिलाओं और युवतियों के साथ हो रहे दुराचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला सामने आया है भगवानपूर क्षेत्र से जहाँ एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक शादीशुदा व्यक्ति की ओर से उसके साथ कई सालों तक दुराचार किया गया। वही जब युवती ने व्यक्ति से शादी करने की बात कही तो, आरोपी की पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद अब पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खेलपुर गांव में एक युवती काफी लंबे समय से शादीशुदा माजिद के घर पर झाड़ू पोछे का काम करती थी। इस दौरान माजिद ने उसे शादी का झांसा देकर कई सालों तक उसके साथ दुराचार किया। वहीं जब उसने माजिद से शादी के लिए कहा तो उसकी पत्नी ने युवती को घर से निकाल दिया।

भगवानपुर के थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर खेल पुर गांव के माजिद पर युवती से दुराचार करने के मामले में और उसकी पत्नी मुनव्वर पर युवती को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]