Connect with us

उत्तराखण्ड

यहाँ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, अब पार्टी के वजूद पर उठ रहे हैं ऐसे सवाल…

उत्तराखंड में लोगों को लुभावने वादे देकर अपनी धाक जमाने की कोशिश करने में जुटी आम आदमी पार्टी शायद कार्यकर्ताओं को अभी तक चुनावी तैयारी के लिए प्रीपेयर नहीं कर पाई है, और इसी का ताजा उदाहरण आज बाजपुर में देखने को मिला दरअसल यहां बाजपुर में प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिना जानकारी के सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते नजर आए हैं।

बता दें कि बाजपुर के भगत सिंह चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिला संगठन मंत्री दीन दयाल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे थे कि इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई वर्षों से अधर में लटके मिनी स्टेडियम का जिम्मेदार प्रदेश सरकार को ठहराते हुए खिलाड़ियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। वहीं इस दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

लेकिन प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मिनी स्टेडियम के लिए जारी की गई धनराशि ही भूल गए और 3 करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि को 337 करोड़ बताने लगे। जिससे आप आम आदमी पार्टी पर अब उल्टे बिना जानकारी के प्रदर्शन करने के सवाल उठने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]