Connect with us

उत्तराखण्ड

यहाँ प्रेमी के साथ घूमने गई किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने राहगीरों को बताई आपबीती…

इन दिनों राज्य भर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला ऊधम सिंह नगर से सामने आया है, जहां अपने कथित प्रेमी के साथ नैनीताल रोड पर घूमने गई किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उनके मोबाइल भी झाड़ियों में फेंक दिए थे। इसके बाद में वहां पहुंचे राहगीरों ने पीड़िता ने आपबीती बताई। लोगों ने एक मोबाइल तो बरामद कर लिया, लेकिन दूसरा नहीं मिल पाया। फिलहाल इस तरह की शिकायत अब तक पुलिस को नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ टांडा जंगल स्थित नैनीताल हाइवे पर बाइक से घूमने गई हुई थी। इस दौरान टांडा जंगल में संजय वन के पास एकांत में दोनों बातें कर रहे थे। तभी वहां दो युवक पहुंच गए। उन्होने किशोरी के प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद दोनों का मोबाइल छीनकर झाड़ियों में फेंक दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

तभी वहां पहुचे लोगों ने पीड़िता और उसके प्रेमी को लोगों ने देखा तो पूछताछ की। पीड़िता ने राहगीरों को आपबीती बताई। बताया कि वह बिना परिजनों की इजाजत के साथ घूमने आ गई थी। राहगीरों ने किशोरी और उसके साथ गए युवक के बताए स्थान पर मोबाइल की खोजबीन की तो एक मोबाइल मिल गया। जबकि दूसरा मोबाइल नहीं मिल पाया।

जिसके बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला शहर में चर्चा रही। इस मामले में एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह ने बताया कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत नहीं मिली है। घटना हुई है या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। इसके लिए एक उप निरीक्षक को नैनीताल हाइवे स्थित टांडा जंगल और संजय वन भेजा गया है। अगर शिकायत मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]