Connect with us

उत्तराखण्ड

यहाँ युवक हुआ हनीट्रैप का शिकार, न्यूडकॉल बना ठगी का जरिया…

प्रदेश में लगातार युवाओं के हनीट्रैप के मामले में फंसने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं ताजा मामला धर्म नगरी हरिद्वार से सामने आया है। जहाँ कनखल निवासी युवा को न्यूड कॉल कर दीपिका शर्मा नाम की युवती की ओर से ब्लैकमेल करने की कोशिश की है।

बताया जा रहा है कि युवती ने युवक को न्यूड कॉल वायरल करने की धमकी देकर अकाउंट में पैसे डालने को कहा। जिसके बाद तंग आकर युवती के खिलाफ युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं युवक कनखल का रहने वाला बताया जा रहा है।

युवक ने बताया कि दीपिका शर्मा नाम की युवती ने उसे फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसके बाद उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। उसके बाद दीपिका ने उसे कॉल की और जल्द ही यह कॉल न्यूड कॉल में बदल गई।

उसने कहा कि इसके बाद उसने कॉल काट दी लेकिन युवती ने न्यूड कॉल कर अपनी अश्लील वीडियो भेजी और कहा कि एकाउंट में 5 हजार रुपये डाले नहीं तो वीडियो पूरे देश मे वायरल कर दी जाएगी। फ़िलहाल पुलिस ने युवक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]