Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां नदी पार कर रहा टैक्टर बहा, चार लोगो ने तैरकर बचाई जान, माँ-बेटी बहे, एसडीआएफ का रेस्क्यू जारी…

पहाड़ो में बारिश होने के चलते मैदानी इलाको में नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। नदी के बहाव में तेजी आ गई, जिसमें नदी पार कर रहे ट्रैक्टर पलट गया, टैक्टर में सवार 6 लोग बह गए, जिसमे से चार लोग तैर कर बाहर निकल गए, जबकि मां और सात वर्षीय एक बेटी नदी के तेज बहाव में बह गए है। उनकी खोजने के लिए रेस्क्यू जारी है।

पूरा मामला है उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर का है, जहां तेज बहाव में चल रही कोसी नदी को पार करते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया, माँ और बेटी की खोजबीन करने के लिए एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रही है। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार ट्रैक्टर चालक लोगों से पैसा लेकर नदी पार कराने का काम करता था, लेकिन यह हादसा होने के बाद स्थानीय लोगो को नदी का बिकराल रूप सताने लगा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सीतापुर कॉलोनी की रहने वाली मंगल सिंह उसकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी एवं सात वर्षीय पुत्री, ग्राम गुलजारपुर के रहने वाले हैं जो की दैनिक मजदूरी का काम करते हैं। मुन्नी देवी अपने पति मंगल सिंह के साथ घर जाने की जिद कर रही थी, जिसे वह कोसी नदी तक पैदल लेकर आया और वहां पर उसने ट्रैक्टर के चालक को नदी पार करने के लिए कुछ पैसे दिए, इसी बीच वहां पर एक महिला और पुरुष भी ट्रैक्टर से नदी पार करने के लिए बैठ गए।

जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने नदी में ट्रैक्टर को उतारा अचानक कोसी नदी में बहुत तेजी से नदी में पानी आ गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर नदी में पलट गया, जिसमें सभी लोग गिर गए, लेकिन मौके से चार लोग तैरकर नदी से बाहर आ गए, लेकिन मां और बेटी नदी के तेज बहाव में बह गए, जिनका कोई पता नहीं चल सका पाया, जिनकी तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]