Connect with us

उत्तराखण्ड

यहाँ विक्षिप्त नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, एक बार फिर रिश्तों को किया शर्मसार…

कोटद्वार में ताऊ भतीजी के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल क्षेत्र में रिश्ते में ताऊ की ओर से मंदबुद्धि नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि गांव में बीती 24 अगस्त को ताऊ की ओर से मंदबुद्धि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस दौरान किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए थे। जहां नाबालिग के 7 माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। परिजनों द्वारा पूछताछ में किशोरी द्वारा गांव के वयस्क रिश्ते में ताऊ को इसका जिम्मेदार बताया था। जिस पर पिता ने आरोपी के खिलाफ पोस्को समेत विभिन्न धाराओं में राजस्व पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।

ज़िसके बाद 31 अगस्त को यह मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया। इस दौरान एसएसपी ने थलीसैंण थाने को मामले में जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में आरोपी ने नाबालिग को किसी को भी घटना की सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों को मामले की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपी से जब इस संबंध में पूछताछ की, तो आरोपी ने परिजनों को भी धमकाया। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोस्को अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

वहीं मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद थलीसैंण थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक दीपा रानी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को टैक्सी स्टेंड थलीसैंण के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपा रानी, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, कांस्टेबल बाबूराम, मुकेश बड़ोनी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]