Connect with us

उत्तराखण्ड

यहाँ बाबा की दक्षिणा को समझ लिया फिरौती, फिर दिल्ली से हरिद्वार तक हुआ हंगामा…

हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौका दिया है। दरअसल दिल्ली पुलिस की एक मोबाइल कॉल ने हरिद्वार में हड़कंप मचा दिया। लेकिन जब असल मामला सामने आया तो सब ने राहत की सांस ली।

असल में दिल्ली पुलिस ने फोन कर बताया कि एक बाबा ने फिरौती के लिए एक युवक का अपहरण कर लिया है कोई सूचना हरिद्वार पहुंचते ही पूरे शहर भर में हड़कंप मच गया।

जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश में हरिद्वार में कई आश्रमों और साधुओं के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को एक आश्रम में लापता हुआ युवक मिल गया और बातचीत और पता चला की अपराहण और फिरौती की सूचना झूठी है।

इस मौके पर जब पुलिस ने बाबा से पूछताछ की तो पता चला कि युवक को खुद पर भूत प्रेत होने का शक था जिसके चलते वह हरिद्वार उनके पास आया था।
उन्होंने कहा कि बाबा ने घरवालों को सूचना दी कि उनका बेटा हरिद्वार में है उन्होंने उसे खाना भी खिलाया है। और जब वह बेटे को लेने आए तो साथ में कुछ दक्षिणा भी लेकर आए।

बस इसी बात पर युवक के परिजनों ने अपरहण और फिरौती की आशंका पर दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और मदद मांगी। वहीं मामला खुलने के बाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को फोन करके उनको इसकी सूचना दी। वहीं मौके पर मौजूद युवक ने भी बंधक बनाने और फिरौती मांगने की सूचना को झूठी बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]