Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : परीक्षा देने आई दो छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ी, कॉलेज प्रशासन में मचा हड़कंप…

एग्‍जाम देने आईं छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, आधे घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

शुक्रवार को दिखा। एमबीपीजी कालेज में सुबह की पाली में परीक्षा देने आईं स्नातक तृतीय सेमेस्टर दो छात्राओं की तबीयत खराब हो गई।

परीक्षा कक्ष में एक छात्रा बेसुध हो कर गिर गई। जबकि दूसरी ठंड से ठिठुरते हुए जमीन पर गिर पड़ी। ऐसे में शिक्षक दोनों को परीक्षा कंट्रोल रूम में लेकर आए और हीटर की सुविधा दी। साथ ही 108 सेवा में काल किया। कालेज प्रशासन के अनुसार सुबह करीब 9:35 बजे से लगातार कई फोन किए गए, लेकिन एंबुलेंस सेवा का फोन नहीं उठा। ऐसे में एक मीडिया कर्मी की मदद से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक विषय पहुंचाया गया।

इसके बाद लगभग 10:30 बजे एंबुलेंस पहुंची और दोनों छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया। इधर, हाड़ कंपाने वाली ठंड में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कराया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं छह जनवरी से प्रस्तावित की गई हैं। जो 21 जनवरी तक दो पालियों में होंगी। शीतलहर और गलन के बीच मैदानी क्षेत्रों में लोगों की हालत खराब है। पर्वतीय क्षेत्रों में स्थिति और भी ज्यादा बुरी है। ऐसे परीक्षाएं कराया जाना विद्यार्थियों के लिए ठीक नहीं है। शिक्षक भी इसका दबी जुबान विरोध कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]