Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर SDRF का स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान…

सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के दिशानिर्देशों में संचालित इस पहल के अंतर्गत, श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के दृष्टिगत लिनचोली क्षेत्र में बुनियादी स्वास्थ्य जांच एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत SDRF के प्रशिक्षित पैरामेडिक्स द्वारा यात्रा मार्ग से आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं का निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, जिसमें रक्तचाप (BP), शुगर स्तर एवं ऑक्सीजन स्तर (SpO₂) जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण सम्मिलित हैं। इसके साथ ही, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सामान्यतः उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं—जैसे ऑक्सीजन की कमी, अत्यधिक थकान, रक्तचाप में उतार-चढ़ाव एवं चक्कर आना—के संबंध में यात्रियों को आवश्यक जागरूकता प्रदान की जा रही है।

श्रद्धालुओं को यह भी अवगत कराया जा रहा है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अस्वस्थता,अथवा अन्य आपात स्थिति की अवस्था में वे तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र अथवा चिकित्सा राहत पोस्ट से संपर्क करें। साथ ही SDRF द्वारा उपलब्ध त्वरित रेस्क्यू, स्ट्रेचर एवं अन्य आपात सहायता सुविधाओं की जानकारी भी साझा की जा रही है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र सहायता सुनिश्चित की जा सके।

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा उच्च हिमालयी एवं दुर्गम भू-भाग से होकर गुजरती है, जहाँ कम ऑक्सीजन स्तर, अत्यधिक ठंड, अनिश्चित मौसम, संकरे एवं फिसलनयुक्त मार्ग तथा लंबी पैदल दूरी जैसी परिस्थितियाँ यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण होती हैं। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों एवं अस्वस्थ श्रद्धालुओं के लिए थकान, श्वास संबंधी समस्याएँ एवं अचानक स्वास्थ्य गिरावट का जोखिम अधिक बना रहता है। ऐसी परिस्थितियों में सतत निगरानी एवं त्वरित सहायता अत्यंत आवश्यक हो जाती है, जिसे सुनिश्चित करने हेतु SDRF की टीमें निरंतर सक्रिय हैं।

उक्त अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं। SDRF द्वारा यह भी सूचित किया जा रहा है कि यात्रा मार्ग पर बल की टीमें 24×7 सतत तत्परता के साथ तैनात हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में शीघ्र एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]