Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला डॉक्टर ने बाजार में उचक्के का किया पीछा, जानिए क्या थी वजह, पुलिस तक पहुंचा मामला।

अज्ञात उचक्का स्कूटी से लैपटॉप व मोबाइल रखा बैग ले उड़ा। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उचक्के की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के आवासीय परिसर में रहने वाली डॉ अनामिका यादव ने कहा है कि बीती शाम वह बाजार में खरीददारी करने गई हुई थी।

इस बीच मंगल पड़ाव में एक उचक्का उसकी स्कूटी में रखा बैग ले उड़ा। बैग में लैपटॉप व मोबाइल फोन बताया जा रहा है। उसने उचक्के का पीछा भी किया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। महिला चिकित्सक ने पुलिस से लैपटॉप व मोबाइल बरामदगी की मांग की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]