Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला ने लगाया योन शोषण का आरोप, तहरीर देकर कही यह बात, जांच में जुटी पुलिस।

Haldwani news- एक महिला ने एक युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 2017 में हुआ था। पति की नशे की लत की वजह से उसका मार्च 2021 तलाक हो गया। इस दौरान उसके पति के मित्र जितेंद्र नेगी निवासी देवाशीष पुरम, छड़ायल के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गए।

इसके बाद वह शादी का झांसा देकर उसका निरंतर शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसकी एक पुत्री भी हो गई। आरोप है कि अब जितेंद्र ने दूसरी जगह शादी कर ली है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]