उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: ग्राम प्रधान मनीष आर्या बने भाजपा लामाचौड़ मंडल के मंडल मंत्री

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम प्रधान मनीष आर्या को लामाचौड़ मंडल का नया मंडल मंत्री नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के लिए मनीष आर्या ने पार्टी नेतृत्व और सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है।
मनीष आर्या ने कहा कि वह सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और यह उम्मीद की जा रही है कि पार्टी संगठन को गांव स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।







