Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: UOU का दशम दीक्षान्त समारोह 12 जनवरी को होगा आयोजित, 34 स्वर्ण पदकों से मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित

हल्द्वानी।उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी का दशम दीक्षान्त समारोह आगामी 12 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में गरिमामय, अनुशासित एवं शैक्षणिक वातावरण में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज आयोजित प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने मीडिया प्रतिनिधियों को दी।कुलपति ने बताया कि दीक्षान्त समारोह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. की उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुल 34 स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा।दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) करेंगे। समारोह में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड सरकार डॉ. धन सिंह रावत अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कार्यपरिषद एवं विद्यापरिषद के सदस्य, शिक्षकगण, अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ शैक्षणिक शोभायात्रा, राष्ट्रगान, दीप प्रज्वलन एवं विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की जाएगी तथा उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षान्त संदेश दिया जाएगा। समारोह के समापन पर कुलाधिपति द्वारा दीक्षान्त उद्बोधन दिया जाएगा।इस दीक्षान्त समारोह में विश्वविद्यालय की सभी प्रमुख विद्याशाखाओं—मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, वाणिज्य एवं प्रबंधन, स्वास्थ्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन, पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन सहित अन्य विषयों के विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। साथ ही शोध कार्य पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को पीएच.डी. उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।कुलपति ने जानकारी दी कि सत्र 2024-25 के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक—स्नातक स्तर पर शिक्षा शास्त्र विद्याशाखा की छात्रा प्रेरणा भट्ट को बी.एड. कार्यक्रम में सर्वोच्च उपलब्धि हेतु,स्नातकोत्तर स्तर पर मानविकी विद्याशाखा के संस्कृत विषय में प्रवेश कुमार को प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विभिन्न विषयों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे। स्नातक स्तर पर मानविकी विद्याशाखा की छात्रा दीपिका को कला विषय में विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया जाएगा।अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय द्वारा कई प्रायोजित एवं स्मृति स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे, जिनमें—ला. देवीकी नंदन नंद किशोर एजेंसी स्मृति स्वर्ण पदक, श्रीमती शीला देवी स्मृति स्वर्ण पदक, श्रीमती भगवती देवी स्मृति स्वर्ण पदक तथा कल्याण भवति समिति पदक प्रमुख हैं।दीक्षान्त समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन, विश्वविद्यालय की हिंदी वेबसाइट का लोकार्पण तथा विश्वविद्यालय की 20 वर्षों की प्रगति पर आधारित आख्या ‘प्रगति के सोपान’ का विमोचन भी किया जाएगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समारोह को संबोधित करेंगे, जबकि माननीय मुख्यमंत्री का वीडियो संदेश भी प्रस्तुत किया जाएगा।प्रेस वार्ता में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि यह दीक्षान्त समारोह केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, समावेशी शिक्षा, नवाचार एवं सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।वहीं प्रो. (डॉ.) राकेश चन्द्र रयाल ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के अपने संकल्प पर निरंतर कार्य कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]