Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अनियंत्रित डंफर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, पिता की हुई मौत, घायल पुत्री का चल रहा है इलाज।

Haldwani news डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चांदनी चौकी, दरम्वाल, रामपुर रोड निवासी 51 वर्षीय मान सिंह परगांई पुत्र मथुरा दत्त परगांई आज प्रातः अपनी पुत्री को कॉलेज छोड़ने जा रहे थे। तभी बाइक सवार पिता-पुत्री पंचायत घर के पास पहुंचे ही थे, उस दौरान रूद्रपुर की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।

जिससे दोनों काफी दूर जा छिटके और बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुलिस ने 108 आपातकालीन सेवा की मदद से दोनों को उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। जह‌ां चिकित्सकों ने मान सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पुत्री का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]