Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: 8 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय जोहार महोत्सव, MB इंटर कॉलेज में दिखेगी सीमांत संस्कृति की झलक

हल्द्वानी। सीमांत क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने वाला जोहार महोत्सव इस वर्ष 8 नवंबर से 10 नवंबर तक एमबी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव को भव्य और दिव्य रूप देने के लिए सीमांत क्षेत्र के लोग जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं।

महोत्सव के आयोजक एवं जोहार समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन पिथौरागढ़ जिले की चीन सीमा से सटे मिलम घाटी की जोहार संस्कृति को समर्पित है। महोत्सव की शुरुआत 8 नवंबर को दोपहर 1 बजे पारंपरिक सांस्कृतिक जुलूस के साथ होगी।

इस अवसर पर मेले में पर्वतीय सीमांत क्षेत्र की जड़ी-बूटियां, औषधियां, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला और लोक संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के संस्कृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]