Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- संस्कृत भारती उत्तरांचल न्यास के कुमाऊं संभाग द्वारा आयोजित आवासीय प्रबोधन वर्ग में यह रहा विशेष

संस्कृत भारती उत्तरांचल न्यास के कुमाऊं संभाग द्वारा श्री राममंदिर धर्मशाला रेलवे बाजार, हल्द्वानी में आवासीय प्रबोधन वर्ग के छठे दिवस का उद्घाटन ध्येय मन्त्र एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत वर्ग शिक्षण प्रमुख दीप जोशी ने किया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि रामदत्त पंचांग के संपादक दीपक जोशी ने कहा कि विज्ञान में जो कुछ भी आविष्कार आज हो रहे हैं वो सभी संस्कृत भाषा में प्राचीन समय से विद्यमान हैं संस्कृत से ही हमारे संस्कार सुरक्षित हैं, संस्कृत हमारी धरोहर के साथ ही हमारी पहचान भी है ।

विशिष्ट अतिथि प्रान्त सेवा प्रमुख सुरेश सुयाल ने संस्कृत भाषा के प्राचीन वैभव व इसके इतिहास से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया ।सारस्वत अतिथि व उद्योगपति सुरेन्द्र भूटियानी ने भी संस्कृतबर्ग को संबोधित किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रिस्वयंसेवक संघ के प्रांत विद्यार्थी प्रमुख शीलनिधि ने कहा कि आज संस्कृत भाषा से अनेक सॉफ्टवेयर बनाये जा रहें हैं क्योकि यह भाषा कम्प्यूटरसॉफ्टवेयर के लिये सर्वोत्तम भाषा है। भारतीय सेना भी साइबर ख़तरों से निपटने के लिए अपने सॉफ्टवेर को संस्कृत में अपग्रेड कर रही है क्योकि भारत से बाहर इस भाषा को जानने वाले कम हैं। आज फ्रांस जैसे देश भी इस भाषा में सॉफ्टवेर निर्माण हेतु कार्य कर रहे है। शिविर के सर्व व्यस्था प्रमुख प्रकाश भट्ट ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर संस्कृतभारती की प्रन्ताध्यक्षा जानकी त्रिपाठी व प्रान्त सह शिक्षण प्रमुख डा. प्रकाश चन्द्र जाँगी ने भी प्रशिशुओ को संबोधित किया। यहाँ प्रदेश प्रचार प्रमुख जगदीश जोशी, डा चन्द्र प्रकाश उप्रेती, डा जगदीश पांडेय, अनिल ढोडियाल, ज्योति प्रकाश, निशान्त, निष्कर्ष, संजय भट्ट जतिन, उमा सैनी अंकित पांडे, अभिषेक परगाई, मोहित जोशी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]