Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: स्वाती जोशी को मिला अंतर्राष्ट्रीय शोधार्थी अवार्ड, आप भी दीजिए बधाई

हल्द्वानी की स्वाती जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। स्वाती को वर्ल्ड कांग्रेस क्लाइमेट चेंज एंड इट्स इफेक्ट (CCIE-2025) की अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय शोधार्थी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह कॉन्फ्रेंस सेंट्रल कॉलेज काठमांडू, कुकुरोवा विश्वविद्यालय तुर्की, अनुसंधान एवं विस्तार निदेशालय एफयू चितवन और आईएएएस त्रिभुवन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई।

स्वाती डीएसबी कैम्पस, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के जंतु विभाग की शोध छात्रा हैं और वह अपनी पीएचडी प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट व प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में कर रही हैं। उन्होंने कॉन्फ्रेंस में भारतीय मेजर कार्प मछलियों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया की पहचान और पृथक्करण विषय पर शोध प्रस्तुति दी, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।

स्वाती की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंदरवाल, प्रो. ललित तिवारी, निदेशक नीता बोरा शर्मा, प्रो. संजय पंत सहित कई शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने गर्व व्यक्त किया। गौरतलब है कि स्वाती को इससे पूर्व भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]