Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: STH के ट्रेनी डॉक्टर से काठगोदाम कॉल टैक्स में मारपीट, सड़क पर हुआ हंगामा (वीडियो)

हल्द्वानी: शहर में देर रात एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए जब काठगोदाम क्षेत्र के कॉल टैक्स इलाके में सुशीला तिवारी अस्पताल के ट्रेनी डॉक्टरों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों की कार पर सवार होकर जा रहे कुछ युवकों ने डॉक्टरों की गाड़ी को पहले रोका, फिर उसके साथ तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर देर रात हंगामा मचा हुआ है और युवक डॉक्टरों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। पीड़ित ट्रेनी डॉक्टरों ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और मुकदमा लिखा जायेगा। स्थानीय नागरिकों और डॉक्टरों के संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]