उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : ओवररेटिंग के खिलाफ एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने अंग्रेजी शराब की दुकानों में की छापेमारी…
हल्द्वानी में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी,एसडीएम प्रमोद कुमार और तहसीलदार कुलदीप पांडेय के द्वारा विदेशी मदिरा की दुकानों में छापेमारी की गई,लंबे समय से अंग्रेजी शराब की दुकानों में ओवररेटिंग की शिकायत मिल रही थी,ऐसे में आज कुल 04 दुकानों में छापेमारी की गई। जिसमें 03 दुकानों में दुकानदारों के द्वारा ओवररेटिंग की जानी पाई गई। तिकोनिया वाइन शॉप और टेढ़ी पुलिया वाइन शॉप में ब्लेंडर्स प्राइड का क्वार्टर में 05 रुपया और मैजिक मोमेंट्स की कीमत में 10 रुपया अधिक वसूला जा रहा है, इन दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त बोतल में अंकित QR कोड भी कार्य नहीं कर रहा है। सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा काम कर रहे है। बिलिंग मशीन सभी दुकानों में है।





