Connect with us

इलेक्शन 2022

हल्द्वानी- सपा प्रत्याशी शुऐब अहमद में जनसम्पर्क कर मांगे वोट, भाजपा और कांग्रेस पर लगाए यह आरोप।

चुनावी सरगर्मियां अपने चरम सीमा पर हैं। लोगो मे लोगो मे गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, विशेषकर हल्द्वानी क्षेत्र के बनभूलपुरा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शुऐब अहमद नोजवानो युवाओं एवम महिलाओ में पहली पसंद बने हुए हैं, हर क्षेत्र में शुऐब अहमद चुनाव लड़ रहे हैं, जहाँ जनसंपर्क करते समय लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है, वहीँ सैकड़ो की संख्या में भी कार्यालय आकर लोग विभिन्न पार्टिया छोड़कर कर समाजवादी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

इस बार शुऐब अहमद को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है, लोगो का कहना है कि हमने 21 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी और कोंग्रेस को देख लिया, दोनों ही पार्टियों ने उत्तराखंड के विकास को रोका है, महंगाई अपने चरम पर है, शिक्षित नोजवान पलायन करने को मजबूर है। इसलिए जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी की और अपनी आंखें गड़ाए बैठी है। हल्द्वानी विधानसभा मे शुऐब अहमद को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के नैनीताल ज़िला के ज़िला मीडिया प्रभारी शाहिद हुसैन ने लोगो से अपील की, हल्द्वानी के बेहतर विकास के लिए शुऐब अहमद को भारी मतों से जिता कर विधानसभा में पहुंचाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]