Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : संत निरंकारी मिशन को मानव सेवा में अद्वितीय योगदान हेतु विशेष सम्मान…

हल्द्वानी, 03 अक्टूबर 2025:- गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2025 को इंटरनेशनल होटल, श्रीनगर में गांधी ग्लोबल फैमिली द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. एस. पी. वर्मा ने की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सिद्धांतों और विचारों को पुनः स्मरण करना था। इस गरिमामय आयोजन में कई प्रतिष्ठित संस्थाओं की सहभागिता रही, जिनमें संत निरंकारी मिशन का प्रतिनिधित्व करते हुए संत निरंकारी मंडल के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा जी की सम्मानजनक उपस्थिति रहीं।

श्री सुखीजा जी ने महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संबोधन में संत निरंकारी मिशन के मूल सिद्धांत- ‘मानव को मानव हो प्यारा, इक-दूजे का बने सहारा’ को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार निरंकारी मिशन विश्वबंधुत्व, एकता और आपसी भाईचारे के भाव को सशक्त रूप से प्रसारित कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं को आगामी निरंकारी संत समागम जो 31 अक्तूबर से 3 नवंबर, 2025 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में आयोजित होने जा रहा है उसके लिए आमंत्रित किया और कहा कि “संत समागम वह आध्यात्मिक मंच है, जहाँ समस्त धर्म, जाति और वर्गों के लोग एकत्रित होकर प्रेम, एकता और भाईचारे का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यह आयोजन मानवता के सच्चे स्वरूप को उजागर करता है।

आपदा राहत और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका के लिए मिला विशेष सम्मान

मानवता की निःस्वार्थ सेवा के पथ पर अग्रसर संत निरंकारी मिशन, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में समाज कल्याण हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। मिशन द्वारा संचालित यह सेवा ‘समस्त संसार एक परिवार’ की भावना को साकार करने का एक सशक्त प्रयास है।

मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य आयोजित किये जाते हैं जैसे पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान, स्वच्छता अभियान तथा आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में संपूर्ण भारतवर्ष में अनुकरणीय कार्य कर रही है।

जम्मू और कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, बादल फटना और ऑपरेशन सिंदूर के समय, मिशन ने अत्यंत संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ राहत कार्यों में भागीदारी की। प्रभावित परिवारों तक खाद्य सामग्री, औषधियाँ एवं आवश्यक सहायता पहुँचाकर मिशन ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह मानव सेवा के प्रत्येक कार्य पर सजग और सक्रिय है। इन सेवाओं की व्यापक सराहना समाज के विभिन्न वर्गों के साथ-साथ सरकार द्वारा भी की गई।

इसी क्रम में, श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक भव्य समारोह में जम्मू एवं कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी ने संत निरंकारी मंडल के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा को मिशन की इस निःस्वार्थ सेवा हेतु विशेष सम्मान प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करते हुए श्री जोगिंदर सुखीजा ने कहा कि “संत निरंकारी मिशन, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से सदैव समाज कल्याण और मानव सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा हर प्रयास सेवा, समर्पण और एकत्व के सिद्धांतों पर आधारित है। चाहे प्राकृतिक आपदाओं में राहत हो या रक्तदान जैसे जीवनदायिनी अभियानों में सहभागिता, मिशन सदैव अग्रणी रहा है। हमारा उद्देश्य है – ‘‘प्रत्येक मानव तक प्रेम, शांति और एकता का संदेश पहुँचाना।”

निःसंदेह गांधी जयंती के इस स्मरणीय अवसर पर संत निरंकारी मिशन की सहभागिता एवं उसे प्राप्त सम्मान, दोनों ही समाज के प्रति उसके समर्पण, निष्काम सेवा और विश्वबंधुत्व की भावना के उज्ज्वल प्रतीक हैं। यह मिशन आज भी उसी आदर्श पथ पर अग्रसर है, जहां मानवता सर्वोपरि है।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]