Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह ने फिटनेस सेंटर का किया निरीक्षण,दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश…

टनकपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी के स्वचालित परीक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षणहल्द्वानी। आज सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी सम्भाग के अर्न्तगत स्थापित स्वचालित परीक्षण संस्थान (ATS) हल्द्वानी और रुद्रपुर का औचक निरीक्षण किया गया।हल्द्वानी निरीक्षण के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी विपिन कुमार सिंह एवं सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अजय गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं रुद्रपुर निरीक्षण के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रुद्रपुर मोहित कोठारी एवं सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) संजय कुमार भी मौजूद रहे।इसके साथ ही, आज स्वचालित परीक्षण संस्थान टनकपुर का औचक निरीक्षण सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) टनकपुर सुरेन्द्र कुमार एवं सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) चारू चन्द्र जोशी द्वारा किया गया।निरीक्षण के दौरान सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी ने सेंटर संचालकों को निर्देशित किया कि संस्थान में आने वाले वाहन स्वामी/चालकों के साथ अनुशासित एवं मृदु व्यवहार किया जाए। निर्धारित फीस से अतिरिक्त कोई धनराशि न ली जाए और संस्थान में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति न पाया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक संस्थान के मुख्य गेट एवं प्रशासकीय भवन में निर्धारित फीस एवं शास्ति की फ्लेक्सी चस्पा की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक माह का फिटनेस विवरण आगामी माह के प्रथम सप्ताह तक सम्भागीय परिवहन कार्यालय, हल्द्वानी में उपलब्ध कराया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]