Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: रवि गुप्ता बने राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी

हल्द्वानी: राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर एवं राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में रवि गुप्ता को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद रवि गुप्ता ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह गौसेवा, समाजसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एवं वर्ष 1970 से संघ के पूर्णकालिक प्रचारक रहे इंद्रेश कुमार ने गौसेवा के लिए समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की मूल भावना समाज को जोड़ने की है और इसी उद्देश्य से संगठन में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया है, ताकि विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्द और सहयोग को बढ़ावा मिल सके।उन्होंने कहा कि गौ तस्करी जैसी गतिविधियों से सभी लोगों को दूर रहना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति गौ तस्करी में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से संबंधित क्यों न हो।नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी रवि गुप्ता ने कहा कि वह प्रदेशभर में संगठन की टीम को मजबूत करेंगे और गौसेवा के साथ-साथ सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सर्व समाज को साथ लेकर चलना और समाज में सकारात्मक संदेश देना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]