Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बदहाल सड़कों को लेकर फूटा जनआक्रोश, वरिष्ठ कांग्रेसी ललित जोशी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। पिछले करीब दो वर्षों से चल रहे सड़क निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों की धीमी गति तथा अव्यवस्थित कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सामूहिक ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्यों में हो रही लापरवाही और अनियमितताओं पर नाराजगी जताई तथा जल्द समाधान की मांग की है।ज्ञापन में आरोप लगाया कि बाहरी ठेकेदार कंपनियों द्वारा बिना किसी तय योजना और समय-सीमा के शहर के अलग-अलग हिस्सों में सड़कें खोद दी जाती हैं, लेकिन लंबे समय तक उन्हें अधूरा छोड़ दिया जाता है। इससे नगर की अधिकांश सड़कें टूटी-फूटी अवस्था में पड़ी हैं, जिससे धूल-मिट्टी और जाम की समस्या लगातार बनी हुई है।ललित जोशी समेत स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है, जबकि शादी-विवाह और सामाजिक आयोजनों के दौरान लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि संबंधित ठेकेदार मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं और प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी निगरानी नहीं दिखाई दे रही है, जिससे जनता पिछले दो वर्षों से लगातार परेशान है और जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन जल्द संबंधित विभागों और ठेकेदारों की बैठक बुलाकर एक निश्चित और समयबद्ध योजना तैयार करे, ताकि निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनता आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]