Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार

हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एक संक्षिप्त एवं गरिमामय समारोह में प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय के नवम कुलपति के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय परिवार ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

शिक्षा, अनुसंधान और प्रशासनिक अनुभव के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहे प्रो. लोहनी एक वरिष्ठ शिक्षाविद् और प्रतिष्ठित शोधकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। कुलपति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “हम सब मिलकर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को शैक्षिक उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

प्रो. लोहनी ने कहा कि पूर्व कुलपति प्रो. ओ.पी.एस. नेगी द्वारा आरंभ किए गए नवाचार और विकास कार्यों को वे आगे बढ़ाएंगे और विश्वविद्यालय को राज्य के उच्च शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने टीम भावना, कर्तव्यनिष्ठा और सहयोग पर बल दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति प्रो. ओ.पी.एस. नेगी, कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट, निदेशक अकादमिक प्रो. पी.डी. पंत, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार, वित्त नियंत्रक एस.पी. सिंह सहित अनेक वरिष्ठ शिक्षकों और अधिकारियों ने प्रो. लोहनी को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में प्रो. रेनू प्रकाश, प्रो. राकेश चंद्र रयाल, प्रो. एम.एम. जोशी, प्रो. डिगर सिंह, प्रो. जितेंद्र पाण्डेय, प्रो. आशुतोष भट्ट, प्रो. अरविंद भट्ट, प्रो. पी.के. सहगल, विमल चौहान समेत सभी शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]