Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पेट्रोल भराने को लेकर हुई पंप में हाथापाई, सीसीटीवी में घटना कैद, पंप मालिक पहुंचा थाने

Haldwani news हल्द्वानी के एक पेट्रोल पंप में मारपीट का मामला सामने आया है, पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरने के बाद पेमेंट को लेकर सेल्समेन और ग्राहक के बीच मारपीट हुई है, जिस संबंध में पेट्रोल पंप स्वामी द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है, पूरा मामला रामपुर रोड क्षेत्र के पेट्रोल पंप का है। जहां पर कल रात 9:30 बजे एक पेट्रोल पंप में एक व्यक्ति अपनी गाड़ी से तेल भरने के लिए आया।

जिसने 150 रुपए का तेल भराया और पेमेंट को कार्ड से करने को कहा, लेकिन कार्ड से पेमेंट नहीं प्राप्त हुई, पर सेल्समैन ने दोबारा ग्राहक से बोल कि आपकी पेमेंट नहीं हुई है। फिर क्या गुस्से में ग्राहक ने सेल्समैन के साथ जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया और उसके साथ मारपीट भी की, वही कार्ड स्वैप करने की मशीन को भी तोड़ दिया और दोबारा से जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया और बिना पेमेंट दिए चला गया। इस संबंध में पेट्रोल पंप के मालिक द्वारा हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]