Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- माँ पर एसिड अटैक करने वाले चाचा पर भतीजे ने करवाई एफआईआर दर्ज।

Haldwani news- युवक ने चाचा पर उसकी मां पर एसिड से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में लोकिट कुमार पुत्र इन्द्रराज निवासी ढ़ोलक बस्ती ने कहा है कि बीती शाम रामनगर में रहने वाले उसके चाचा फूल चन्द्र ने उसकी मां लज्जावती को चाय पिलने के बहाने गफूरबस्ती बुलाया।

आरोप है कि वहां फूल चन्द्र ने उसकी मां पर एसिड से हमला बोल दिया। जिससे उसकी मां बुरी तरह झुलस गई। उसका डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]