Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, DM ललित मोहन रयाल ने किए 35 लाइसेंस रद्द

UIN पंजीकरण न होने पर 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त
जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की सख़्त कार्रवाई
नैनीताल।
जिले में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा के दौरान UIN (यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) पर पंजीकरण न पाए जाने पर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण एवं अद्यतन प्रक्रिया के तहत की गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार संबंधित लाइसेंसधारकों को समय-समय पर सूचना एवं अवसर दिए गए, इसके बावजूद निर्धारित अवधि में न तो UIN जनरेट कराया गया और न ही शस्त्र लाइसेंस का डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट किया गया। इसे शस्त्र अधिनियम एवं शासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन माना गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शस्त्र लाइसेंस केवल अधिकार नहीं बल्कि एक गंभीर कानूनी दायित्व है। सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा अवैध शस्त्रों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

प्रशासन ने शेष लाइसेंसधारकों से अपील की है कि वे अपने शस्त्र लाइसेंस का समय से UIN पंजीकरण, नवीनीकरण एवं समस्त विवरणों का अद्यतन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]