Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : म्यूजिक फेस्ट ने इन कलाकारों ने बांधा समा,आयोजक संजीव अग्रवाल और शोभित अग्रवाल ने सभी कलाकारों, दर्शकों और सहयोगियों का किया धन्यवाद…

हल्द्वानी के प्रतिष्ठित कांता बैंक्वेट हॉल में BMP इवेंट्स द्वारा एक भव्य और यादगार संगीतमय शाम का आयोजन किया गया, जिसने शहरवासियों को संगीत, हास्य और रोमांच से भरपूर मनोरंजन प्रदान किया। प्रसिद्ध गयिका शर्ली सेठियाइस शाम की जान रहीं लोकप्रिय गायिका शर्ली सेठिया, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ और सजीव प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शर्ली, जो यूट्यूब सेंसेशन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों की प्रसिद्ध कलाकार हैं, ने एक के बाद एक हिट गानों से समां बांध दिया वहीं लाइव म्यूज़िक पांडवास द बैंड ने स्थानीय लेकिन ऊर्जावान पांडवास द बैंड ने रॉक, फोक और मॉडर्न म्यूज़िक का ऐसा संगम प्रस्तुत किया कि दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। उनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस ने शाम को जीवंत और रोमांचक बना दिया, कार्यक्रम में हास्य का तड़का विकल मेहता (अक्षय कुमार मिमिक्री आर्टिस्ट)कार्यक्रम में हास्य का रंग भरने आए विकल मेहता, जो अक्षय कुमार की मिमिक्री में माहिर हैं। उनके शानदार अभिनय, आवाज़ की हूबहू नकल और कमाल की कॉमिक टाइमिंग ने हर किसी को हंसी से लोटपोट कर दिया,कार्यक्रम के अंत में आयोजक संजीव अग्रवाल और शोभित अग्रवाल ने मंच से सभी कलाकारों, दर्शकों और सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद किया और ऐसे ही कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का वादा किया,यह शाम हल्द्वानी के कला प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]