Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : नगर निगम ने काठगोदाम में नजूल भूमि पर लिया अपना कब्जा…


हल्द्वानी में नगर आयुक्त परितोष वर्मा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा आज कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र की नई बस्ती में स्थित खाली पड़ी नजूल भूमि को अपने कब्जे में लिया गया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया निगम यह भूमि लगभग 3 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल की है।
नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर निगम के अधीन लिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम भी किए गए थे।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी नगर क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सरकारी भूमि का संरक्षण किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]