Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: चलती कार बनी आग का गोला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, यातायात हुआ प्रभावित (वीडियो)

हल्द्वानी में एक बार फिर सड़क पर चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार खेड़ा मार्ग का है, जहां यूके-04 एएच-3233 नंबर की कार में अचानक आग लग गई।घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी क्षेत्र में हाल के दिनों में चलती और सड़क पर कारों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]