Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू बोले अंकिता भंडारी हत्याकांड में किसी भी जांच की जरूरत नहीं, कांग्रेस के टूल किट धामी सरकार की छवि को खराब करने का कर रहे हैं काम

हल्द्वानी: अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में गट्टू नाम सामने आने पर उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कांग्रेस पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता से कांग्रेस घबरा गई है, इसीलिए बीजेपी के बड़े नेताओं को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है और पार्टी के दिन बड़े नेताओं को बदनाम करने की साजिश हो रही है, उन्होंने गृह सचिव से भी इस मामले में शिकायत की है। कुछ लोग कांग्रेस के टूल बनकर काम कर रहे हैं। मंडी अध्यक्ष का कहना है अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्र कैद की सजा मिल चुकी है। न्यायालय से बड़ा कोई नहीं है, उन्होंने सीबीआई जांच से इनकार करते हुए कहा अब इस मामले में किसी भी जांच की जरूरत नहीं है क्योंकि जब से यह हत्याकांड हुआ तब से लेकर कोर्ट की फैसले तक आरोपियों को जमानत नहीं मिली है सरकार ने मजबूती से इस मामले में कोर्ट के सामने पैरवी की है, ऐसे में इस मामले में किसी भी तरह की जांच की जरूरत नहीं है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से पूरी सरकार दुःखी है और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]