Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: तेंदुए की सड़क हादसे में मौत, मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच दहशत (वीडियो)

हल्द्वानी और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की लगातार मूवमेंट से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी इन दिनों मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।इसी बीच देर रात तराई केंद्रीय वन प्रभाग अंतर्गत हल्दूचौड़ क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक कार की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।वन विभाग द्वारा यह जांच की जा रही है कि तेंदुए को वाहन से टक्कर कैसे लगी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। साथ ही आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी अन्य वन्यजीव की मौजूदगी से लोगों को खतरा न हो। लगातार हो रही घटनाओं के चलते स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है और वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]