Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक सुमित ने कर्नाटक चुनाव की जीत पर राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व को दी बधाई…

हल्द्वानी विधायक और कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जीत को हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जीत कहा। उन्होंने कहा की भाजपा ने कर्नाटक में नफरत फैलाने का भरपूर प्रयास किया, भगवान श्री राम जी के नाम पर राजनीति करके सत्ता का पूर्ण दुरुपयोग किया, परंतु जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार भाजपा को मुँह तोड़ जबाब दिया है।

कर्नाटक के चुनाव परिणाम का संदेश भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, नफ़रत, ध्रुवीकरण अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे की हार और महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है। ये लोकतंत्र और सत्य की जीत है, अब मध्य प्रदेश की बारी हैं। मैं कर्नाटक के नेतृत्व और वहां की जनता के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को इस जीत पर बधाई देता हूँ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]