Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार में भूमि विवाद,धोखाधड़ी समेत कई मामलों की सुनवाई कर समस्याओं का किया निस्तारण…

शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/ सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याएं सुनी,समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद,पेयजल, विकलांगता प्रमाण पत्र जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित को निर्देश दिए गए

हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता देवनाथ मिश्रा सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर निवासी के पेंशन का प्रकरण सामने आया उक्त प्रकरण का मौके पर निस्तारण करते हुए कार्यवाही कराई गई।

इसी प्रकार दुर्गा कोरंगा जेल रोड हल्द्वानी द्वारा पारिवारिक परेशानी संबंधित मामला रखा गया जिस पर मौके पर ही सुलह समझौते से मामले का निस्तारण किया गया।

इस दौरान लोहरियासाल ऊंचापुल निवासी सुनीता सागुड़ी द्वारा संपत्ति बंटवारे को लेकर अपनी समस्या रखी जिसका त्वरित निस्तारण हेतु तहसीलदार हल्द्वानी को निर्देश दिए। शिकायतकर्ता जयश्री जोशी मल्ला ऊंचापुल द्वारा जमीनी विवाद का मामला रखा गया जिसका निस्तारण तहसीलदार हल्द्वानी को करने के निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता त्रिलोचन निवासी ओखलकांडा द्वारा जन जन की सरकार में दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु जांच कराने के उपरांत अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने की शिकायत की गई, इस संबंध में तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संबंधित पात्र व्यक्ति को दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। जिन्होंने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

शिकायतकर्ता नसीमा पत्नी नन्हे शाह संतोषपुर बाजपुर ने अवगत कराया कि उनके द्वारा गांव के एक व्यक्ति से 2 वर्ष के लिए व्याज पर धनराशी ली गई थी जिसके बदले जमीन की रजिस्ट्री गिर्बी रखी थी सम्पूर्ण धनराशि वापस करने के बाद भी सम्बंधित व्यक्ति भूमि के कागज वापस नहीं दे रहा है, इस संबंध में आयुक्त द्वारा तहसीलदार बाजपुर और थाना प्रभारी बाजपुर को आज ही संबंधित विधवा महिला को संबंधित व्यक्ति से जमीन के मूल दस्तावेज वापस दिलाने के निर्देश देते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही के भी निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता राम प्रसाद पुत्र विष्णु प्रसाद निवासी लालकुआं द्वारा शिकायत दर्ज की गई उन्होंने अवगत कराया कि उनका एक माह का विद्युत बिल ₹26000 विद्युत विभाग द्वारा दिया गया,इस संबंध में मौके पर विद्युत विभाग से आए अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि मीटर खराब होने के कारण रीडिंग अधिक आ गई थी जिसे ठीक कर लिया गया है, अब बिल 8000 रुपये था जिसे उपभोक्ता द्वारा जमा भी कर लिया गया है।
शिकायतकर्ता राधा बिष्ट निवासी लामाचौड़ हल्द्वानी ने ने पैतृक संपत्ति में हिस्सा न दिए जाने की शिकायत दर्ज की इस संबंध में कुमाऊँ आयुक्त द्वारा तहसीलदार हल्द्वानी को उक्त प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता आदेश कुमार टंडन निवासी नया बाजार हल्द्वानी ने बैंक में ऋण चुकाने बावजूद भी ऋण के एवज में बंधक रखी भूमि को मुक्त करने की शिकायत दर्ज की जिसका निस्तारण करने के आदेश संबंधित बैंक प्रबंधक व तहसीलदार हल्द्वानी को दिए गए।

हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही स्वत संज्ञान लेकर समाधान किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]